Advertisement
यूपी के घाटमपुर में फंदे से लटके मिले दो बहनों के शव, तीन गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं थी। रात को परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे। वहां पेड़ से फंदे पर लटकते दोनों के शव मिले। खेत से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित भट्ठा पर इनमें से एक लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार के लोगों ने भट्ठा ठेकेदार समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल से कुछ वीडियो भी मिले हैं। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भट्ठा, खेत और आसपास के इलाके में छानबीन करके साक्ष्य जुटाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


