Advertisement
प्रवासियों को स्पेन ले जा रही नाव मोरक्को के पास पलटी, 40 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की मौत

इस हादसे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'मानव तस्करी जैसे घिनौने अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी'।
प्रधानमंत्री शरीफ ने मानव तस्करों और एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए इसे निर्दोष नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की बात कही।
वहीं, वॉकिंग बॉर्डर्स ने कहा कि उसने लापता नाव के बारे में छह दिन पहले सभी संबंधित देशों के अधिकारियों को सचेत कर दिया था। एक गैर सरकारी संगठन- अलार्म फोन, जो समुद्र में खोए प्रवासियों के लिए आपातकालीन फोन लाइन प्रदान करता है, ने भी कहा कि उसने संकट में फंसी नाव के बारे में 12 जनवरी को स्पेन की मैरीटाइम रेस्क्यू सर्विस को सचेत कर दिया था।
वॉकिंग बॉर्डर्स के अनुसार, 2024 में स्पेन पहुंचने की कोशिश में रिकॉर्ड 10,457 प्रवासी, या प्रतिदिन 30 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश मॉरिटानिया और सेनेगल जैसे पश्चिमी अफ्रीकी देशों से कैनरी द्वीप तक अटलांटिक मार्ग पार करने का प्रयास करते समय मारे गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


