ऊना। मुबारिकपुर में वणे दी हट्टी के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है। जबकि ट्रक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर कस्बे का एक ट्रक वणे दी हट्टी के पास अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई, जिसे अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।