Blood donation camp in Rudawal on Ambedkar death anniversary, 30 units collected-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर रुदावल में रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह

khaskhabar.com: शनिवार, 06 दिसम्बर 2025 6:06 PM (IST)
अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर रुदावल में रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह
रुदावल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर ब्लड हेल्प टीम भरतपुर की रुदावल शाखा के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदावल में छठवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जेईएन मदनमोहन भंडारी और समाजसेवी मुकेश टाइगर उपस्थित रहे, जबकि सुमित अंबेश विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन संयोजक मुकेश कुमार (छोटू) के नेतृत्व और टीम के सहयोग से शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मदनमोहन भंडारी ने कहा कि रक्तदान शिविर मानव सेवा के प्रति समाज की संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक है। समाजसेवी मुकेश टाइगर ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद की जीवन रक्षा संभव है।
रक्तदान शिविर में भगवानसिंह, टिंकू सिंह, पंकज, चंद्रप्रकाश शेरू, लाल सिंह, गोविंदा, दीपेश, हेमराज, श्रीराज, सनी, नेत्रपाल, लेखेंद्र सिंह बंशीवाल सहित कई रक्तदाता सम्मिलित हुए। साथ ही आरबीएम ब्लड बैंक भरतपुर के डॉ. पदम सिंह, विष्णु चौरसिया, नीतेश, विष्णु दयाल शर्मा और उमेश सिंह भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement