पटना के मनेर और बाढ़ तथा पूर्णिया, कटिहार, अररिया में भी जाप कार्यकर्ता
सडक़ों पर उतरे और मार्ग अवरुद्ध कर नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किए।
सीतामढ़ी में बंद समर्थकों ने कारगिल चौक पर करीब 45 मिनट तक सडक़ जाम किया।
मधेपुरा के कॉलेज चौक और खगडिय़ा में भी जाप कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर
उतरकर टायरों को जलाकर मार्ग जाम किए। उल्लेखनीय है कि जाप ने नोटबंदी के
विरोध में 20 दिसंबर को बिहार में रेल चक्का जाम किया था।