आजमगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में
मार्टीनगंज के ब्लाक प्रमुख सौरभ सिंह सोनू की मौत हो गयी। शक की सूई कई ओर घूम
रही है। हर कोई इस मसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहा है बावजूद इसके हर
जुबान बन्द है और कोई खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
मार्टीनगंज विकास खण्ड जिले के अति
बैकवर्ड विकास खण्डों में एक गिना जाता है। ऐसे में इस इलाके के बैकवर्ड मठाधीशों
की कोशिश यही होती है कि सभी राजनैतिक पदों पर उनके परिवार और बिरादरी के लोग ही
काबिज रहे। यह सही है कि सौरभ सिंह सोनू उम्र 30 वर्ष पुत्र मार्कण्डेय आर्थिक रूप से
बहुत सम्पन्न परिवार के नहीं थे। बावजूद इसके सरायमीर में उनकी अपनी गैस एजेंसी है
जिससे होने वाली आय से वह सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे। सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रियता एवं मिलनसार
व्यक्तित्व की वजह से वह मार्टीनगंज के प्रमुख पद पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे।
यह भी सही है कि सौरभ सिंह सोनू के गांव सिकरौर सहबरी में लगातार चौथी बार प्रमुख
आयी थी। यह सारी चीजें तमाम राजनैतिक आकाओ को अखर रही थी।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल