Advertisement
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा - दोस्त की जीप पाने के लिए तीन दोस्तों ने ही की थी हत्या, दो गिरफ्तार

वहां से खेतड़ी रोड़ पर डाबला गांव से शराब लेकर चलती गाड़ी में चारों ने शराब पी, तीनो ने जोधराज को ज्यादा शराब पिलाई। रात करीब 11.30 बजे रास्ते मे एक होटल में खाना खाया। जहां तीनों ने जोधराज को मारने के लिए स्थान तय किया। शराब के अधिक नशे में होने के कारण जोधराज जीप में लेट गया। तीनो उसे लेकर खेतड़ी के पास बिलवा बाकोटी रोड पर स्थित एक निर्जन कुए के पास ले गए। जहां लात-घूंसों से मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर कुंए में फेंक दिया। हत्या के बाद पास ही स्थित रविन्द्र उर्फ कालू गुर्जर के गांव बाकोटी जाकर सो गए।
दूसरे दिन सुबह तीनों थार जीप से हरियाणा गए और मृतक से लूटा हुआ मोबाइल छोटे कस्बे के दुकानदार को 3000 में बेच दिया। मिले पैसों से डीजल भरवा कर हरियाणा में कई जगह जीप बेचने की कोशिश की। नहीं बिकने पर 31 अक्टूबर को थाना खेतड़ी के बबाई इलाके में स्थित जंगल में जीप को छोड़ कर चले गए। वहां से कालू अपने रिश्तेदारी में चला गया। सपूत अली और बाबूलाल नायक रींगस आकर मुंबई चले गए। मुंबई से यह दोनों करीब 7-8 दिन में वापस आ कर अलग-अलग छुपते रहे।
एमपीआर दर्ज होने के बाद गठित टीम ने जोधराज की तलाश हेतु तकनीकी सहायता व गोपनीय जानकारी इकट्ठा की। अनुसंधान में संदिग्ध व्यक्ति सामने आने पर विशेष टीम को संदिग्धों एवं जोधराज व उसकी जीप की तलाश हेतू रवाना किया गया। टीम ने अपने संपर्क सूत्रों के जरिए सन्दिग्ध बाबूलाल नायक व सपूत अली को दस्तयाब कर लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


