Blackjacked by LIC female agent in Jaipur, porn clipping -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में एलआईसी की महिला एजेंट के साथ दुष्कर्म, अश्लील क्लिपिंग से किया ब्लेकमेल

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 अप्रैल 2021 12:11 PM (IST)
जयपुर में एलआईसी की महिला एजेंट के साथ दुष्कर्म, अश्लील क्लिपिंग से  किया ब्लेकमेल
जयपुर। सांगानेर इलाके में दो वर्ष पूर्व एलआईसी करवाने वाले व्यक्ति ने ही एलआईसी की महिला एजेंट को नशीला ज्यूस पिलाकर अस्मत को तार-तार किया। अश्लील क्लिपिंग के जरिए ब्लेकमेल कर देहशोषण करने लगा। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, मामले की जांच एसीपी नेमीचंद खारिया कर रहे है। पुलिस ने बताया कि सांगानेर इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला एलआईसी में अभिकर्ता है। वह पिछले कई वर्षो से पॉलिसी करने का काम करती है। रिपार्टानुसार, करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात भरतपुर के बयाना निवास सोनू वैष्णव से हुई थी। जिसकी उसने एलआईसी पॉलिसी भी की थी। इस दौरान आरोपित ने उसके मोबाइल नंबर भी ले लिए थे, जिसके बाद से वह बार-बार कॉल कर उसके परेशान करने लगा। आरोप है कि करीब 8 माह पूर्व आरोपित सोनू वैष्णव उसके घर आया, उस दौरान वह घर में अकेली थी। वह अपने साथ ज्यूस भी लेकर आया था। बातचीत के दौरान आरोपित ने उसे ज्यूस पिलाया। नशीला पदार्थ मिला ज्यूस पीने से वह अचेत हो गई।
अचेतावस्था में आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। जिसके बाद अश्लील क्लिपिंग को सर्वाजनिक करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर देहशोषण करने लगा। उसने धमकी देकर प्रताप नगर में भी एक मकान पर बुलाया। वहां भी गलत काम किया। परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement