Advertisement
ग्रेटर नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, हजारों शामिल

उन्होंने आरोप लगाया कि 1998 में संसद में महिला आरक्षण से जुड़े बिल को फाड़ा गया और 2010 में राज्यसभा से पारित होने के बावजूद उसे लोकसभा में प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब वर्तमान सरकार ने महिलाओं के हित में कदम उठाए, तो विपक्ष ने उसका विरोध किया, जो देश की महिलाओं के साथ अन्याय है।
वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह पदयात्रा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर महिलाओं की भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए अब निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है और समाज को मिलकर इसके लिए आवाज उठानी होगी।
इस पदयात्रा में जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, अरुण प्रधान, जिला मंत्री रजनी तोमर, मुकेश भाटी, वंदना वानखंडे, गायत्री तिवारी, गीता सागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, युवा मोर्चा महामंत्री शक्ति रावल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग हैं और अब किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन नहीं करेंगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


