BJP workers celebrated the celebration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 7:28 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
करनाल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उड़ीसा में जिला परिषद चुनाव में 306 सीट और महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में 8 निकायों पर मिली अभूतपूर्व विजय के बाद शनिवार को सेक्टर 14 स्थित कृष्णा मंदिर में विजय उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष और विधायक नीलोखेड़ी भगवानदास कबीरपंथी की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। जश्न के दौरान करनाल लोकसभा से सांसद अश्विनी कुमार चैपड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि एक के बाद एक बड़ी जीत भाजपा को मिल रही है और अब पांच राज्यों में चल रहे चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। इस मौके पर सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि आज भाजपा सरकार के कारण ही भ्रष्टाचार में कमी आई है। भाजपाई जश्न के दौरान विधायक एवं चेयरमैन हैफेड हरविन्द्र कल्याण, सांसद धर्मपत्नी किरण चैपड़ा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, चेयरमैन शुगरफेड चन्द्रप्रकाश कथूरिया, पूर्व गृह राज्यमंत्री आई डी स्वामी, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, नवनियुक्त महासचिव कु वि बो अशोक सुखीजा, अशोक भंडारी, संजय मेहला, संजय मदान, सतीश राणा, मुकेश अरोड़ा, कृष्ण भुक्कल, महम सिंह धीमान, संजय राणा, प्रवीण लाठर, दीपक गुप्ता, मीना चैहान और नरेंद्र गोरसी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement