Advertisement
मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हमले के बाद फरार हुए बदमाश

स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला, जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। फायरिंग के दौरान 3 गोली प्रमोद को लगीं। दो गोलियां उसके भैंसा को भी लगी हैं। हमले में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि प्रमोद की हत्या होने के कारण परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मेरठ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


