Advertisement
दिल्ली में भाजपा 47 से ज्यादा सीटें जीतेगी - मनोज तिवारी

उन्होंने कहा, "यह सच है कि दिल्ली ने पिछले 21-22 साल से हमें सेवा का मौका नहीं दिया। लेकिन अब समय आ गया है। जनता जब समीक्षा करती है कि दिल्ली से भाजपा को दूर रखने का फायदा हुआ है नुकसान? तो उसके मन में एक ही भाव आता है- दिल्ली का बहुत हो गया है नुकसान, अब बीजेपी करे समाधान।"
आम आदमी पार्टी के 'अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल' नारे पर मनोज तिवारी ने कहा, "आम आदमी पार्टी एक्सपोज हो गई है। मुझे लगता है कि केजरीवाल का ऐड बनाने वाले लोग ही उनसे बहुत खुन्नस खाए हैं। 'अच्छे बीते पांच साल' नारे ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है। वही केजरीवाल साढ़े चार साल तक कहते रहे कि मोदीजी और एलजी काम ही नहीं करने दे रहे हैं। केजरीवाल एलजी आवास पर कई दिन धरने पर पसरे रहे। अब कह रहे हैं कि अच्छे बीते पांच साल। आखिर दोनों चीजें कैसे हो सकती हैं। इसका मतलब कि अब दिल्ली की जनता को यह चीजें हर्ट कर रही हैं कि आने वाले पांच साल भी यह (केजरीवाल) ऐसा ही करेगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


