BJP will improve the deteriorating environment through social concerns-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामाजिक सरोकारों के जरिए बिगड़े माहौल को सुधारेगी भाजपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 जून 2021 10:26 AM (IST)
सामाजिक सरोकारों के जरिए बिगड़े माहौल को सुधारेगी भाजपा
लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल में योगी सरकार के कामकाज को लेकर अंदर खाने में उठ रहे असंतोष को शांत करने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी ने सामाजिक सरोकारों के जरिये जनता तक पहुंच बनाकर बिगड़े माहौल को सुधारने की कोशिश में जुटेगी। सोमवार को पार्टी के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, कुछ मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट-वार्ता करने के बाद संतोष आज भी वार्ता का दौर जारी रखेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रहेंगे। सोमवार को बैठक के दौरान दूसरी लहर से प्रभावित परिवारों से सामाजिक सरोकारों के सहारे सियासत के संकेत दिए हैं। इस दौरान तय किया गया है कि कोरोना में अपने परिवार के साथ जान गंवाने वाले पीड़ितों से सम्पर्क और संवाद कर उनकी मदद की जाएगी। इसके अलावा, पूरी ताकत के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम गांव-गांव और मुहल्ले हांथ बंटाने को कहा गया है। इसके अलावा करीब डेढ़ वर्षो से अटकी अग्रिम मोर्चे और प्रकोष्ठों की टीम घोषणा करने के महामंत्री ने निर्देश दिए हैं। संगठन के हर स्तर के खाली पदों को जल्द भरने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री योगी के यहां कोर कमेटी की बैठक में सरकार के आगामी योजनाओं की चर्चा के साथ आयोगों, निगम बोडरे में पड़े खाली पदों को भरे जाने की चर्चा हुई।
बीएल संतोष आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मिलेंगे। इसके अलावा उनका मंत्रियों से भी वार्ता का दौर जारी रहेगा। सोमवार को उनसे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और विधि मंत्री ब्रजेश पाठक मिलकर वार्ता कर चुके हैं।
बीएल संतोष ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से कोरोना महामारी को लेकर अलग अलग चर्चा की। सरकार की तरफ से जनता को उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं के अलावा आगामी तैयारी के बारे में भी जाना। तीसरी लहर की बच्चों पर असर होने की आशंका को देखते हुए तैयारियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने की हिदायत भी दी।
आज बीएल संतोष से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत आधा दर्जन मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के विभागों से लेकर कामकाज की चर्चा होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement