BJP will form government with complete majority in Gujarat and Himachal said Rajnath singh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा गुजरात, हिमाचल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : राजनाथ

khaskhabar.com: सोमवार, 18 दिसम्बर 2017 11:42 AM (IST)
भाजपा गुजरात, हिमाचल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : राजनाथ
नई दिल्ली | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में नतीजे उम्मीदों के अनुरूप रहेंगे। राजनाथ ने संसद के बाहर संवाददाताओं को बताया, "नतीजे हमारी उम्मीदों मुताबिक ही हैं। हम दोनों राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लोगों के विश्वास की पुष्टि करते हैं? इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा, "हां, यकीनन यह मोदी के विकास कार्यों में लोगों की आस्था को दर्शाता है।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement