लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव
प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चैधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर
उनके गांव नूरपुर मडैय्या जाकर उनके जन्म दिन पर माल्र्यापण कर पूर्व प्रधानमंत्री
व किसान नेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल क्षेत्रीय
अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी क्षेत्रीय महामंत्री सतेन्द्र सिहं सिसौदियां जिलाध्यक्ष
अशोक पाल आदि अनेक नेता इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह जी प्रतिमा पर
माल्यार्पण अपनी श्रद्धा व्यक्त की। चै. हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह
कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्धोबधन में कहा कि
चै. साहब किसानों के मसीहा थे उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदरणीय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि और उनकी
समस्याओं के निदान के लिए निरन्तर कामकर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा किसानों की
हर लड़ाई लडेगी। उन्होने कहा कि आदरणीय मोदी जी का नोटबन्दी का फैसला किसानों और
गरीबों की खुशहाली की के लिए किया गया फैसला है उन्होने प्रदेश से कुशासन को उखाड़
फेकने के लिए 2017 में कमल खिलाने का आवहान किया। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]