BJP will contest next election development name - Rajoria -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगला चुनाव विकास नाम पर लड़ेगी भाजपा-राजोरिया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 2:37 PM (IST)
अगला चुनाव विकास नाम पर लड़ेगी भाजपा-राजोरिया
करौली। सांसद मनोज राजोरिया ने कहा है कि भाजपा सरकार अगला चुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी और जनता का एक फिर से पार्टी को आर्शीवाद मिलेगा। वे सर्किल हाउस मोदी सरकार के तीन वर्ष होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता हम पर विश्वास करती है उससे हमें बहुत कुछ करने की हिम्मत मिलती है। अगर जनता का साथ नहीं हो तो हम कुछ भी नहीं कर सकते। सासंद राजोरिया ने सबका साथ सबका विकास योजना का प्रचार करते हुए सभी पत्रकारों को इस योजना के बारे मे अवगत कराया। सासंद राजोरिया ने सडक निर्माण बिजली-पानी, चिकित्सा, आदि समस्याओं के बारे मे पत्रकारों से जानकारी ली और जल्द से जल्द जिले में इन समस्याओं को खत्म करने का वादा किया। किसानों की समस्या का मुद्दे पर सासंद ने किसानों के बीमा की बात कही और कहा कि सरकार ने सभी किसानों के लिए जीवन बीमा की सुविधा चला रखी है। इसमें किसान रियायती दरों पर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। बीमा कराने से किसानों को बहुत फायदा मिलेगा। अगर किसी कारणवश फसल खराब हो जाती है तो किसानों को फसल का पूरा मुआवजा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन से पानी का स्तर बढ़ा दिया गया है, जिससे किसानों को पानी की समस्या भी नहीं होंगी और किसान आसानी से फसल पैदा कर सकेंगे। प्रेस वार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, करौली नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement