आरएसएस प्रचारक की तर्ज पर भाजपा में भी होंगे विस्तारक
khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 10:46 AM (IST)
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर विस्तारक प्रणाली अपनाई जाएगी। प्रदेश भाजपा में इस बिन्दु पर काम होना शुरू हो गया है। विस्तारक बनाने के लिए भाजपा ने पांच चरण बनाए हैं। इसके तहत एक विस्तारक पन्द्रह दिन से लेकर दो वर्ष तक जिले में विस्तारक का काम कर सकेगा। लोकसभा चुनाव तक भी कोई विस्तारक रहना चाहेगा तो उसे रखा जाएगा। ये विस्तारक सरकार और संगठन की नीतियों का प्रचार करेंगे और फीडबैक देने का काम भी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की अध्यक्षता में विस्तारक बनने के लिए तैयार हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विस्तारक बनने के इच्छुक कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पहुंचे। इससे पहले विस्तारक बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से एक पत्रक भी भरवाया गया, जिसमें उन्हें यह लिख कर देना था कि वे कितने समय के लिए विस्तारक रहना चाहते हैं और क्या उनको पहले भी इसका कोई अनुभव है। विस्तारक चयन का काम दो समितियां करेंगी। एक समिति राज्य और एक जिला स्तर पर बनेगी। इस समिति में पांच-पांच नेता शामिल होंगे। विस्तारक पन्द्रह दिन, तीन माह, छह माह, एक साल और दो साल के लिए पार्टी के लिए काम कर सकेगा।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज