BJP Vijay Sankalp Sabha in Parliamentary Areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की विजय संकल्प सभाएं

khaskhabar.com: शनिवार, 23 मार्च 2019 10:14 PM (IST)
प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की विजय संकल्प सभाएं
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में 24, 25, 26 व 27 मार्च को पार्टी की अखिल भारतीय योजना के अनुसार आयोजित होने वाली विजय संकल्प सभाओं को केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं राजस्थान के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 24 मार्च प्रातः 11 बजे बगरू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सम्बोधित करेंगी। सीकर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 24 मार्च सायं 5 बजे चौंमू मंत्री ओ.पी.धनकड सम्बोधित करेंगे। अजमेर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 24 मार्च दोपहर 3 बजे दूदू में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर सम्बोधित करेंगे। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सभा को 24 मार्च प्रातः 11 बजे नाथद्वारा में केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल सम्बोधित करेंगे। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 24 मार्च दोपहर 3 बजे नोखा में केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सम्बोधित करेंगे। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 24 मार्च दोपहर 3 बजे गोगुन्दा में केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल सम्बोधित करेंगे। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 24 मार्च प्रातः 11 बजे सिवाना में राजस्थान के उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सम्बोधित करेंगे। बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को 25 मार्च प्रातः 11 बजे किशनगंज में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सम्बोधित करेंगे।
वहीं 26 मार्च को दोपहर 12 बजे भीलवाडा लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को हिण्डौली में तथा कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र की सभा को दोपहर 3 बजे तालेडा में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी सम्बोधित करेंगे। चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च दोपहर 3 बजे मंगलवाड़ चैराहा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सम्बोधित करेंगी। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च प्रातः 11 बजे कोटपूतली में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सम्बोधित करेंगे।
झुन्झुनू लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च दोपहर 1 बजे खेतड़ी में प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया सम्बोधित करेंगे। अलवर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च दोपहर 12 बजे मुण्डावर में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा सम्बोधित करेंगे। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च दोपहर 12 बजे फलौदी में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल सम्बोधित करेंगे। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च प्रातः 11 बजे निवाई में केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल सम्बोधित करेंगे। पाली लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च दोपहर 12 बजे सुमेरपुर में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया सम्बोधित करेंगे। जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च दोपहर 3 बजे आहौर में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया सम्बोधित करेंगे।
दौसा लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च प्रातः 11 बजे सिकन्दरा में केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सम्बोधित करेंगे। भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की सभा को 26 मार्च प्रातः 11 बजे हलैना (वैर) में तथा दोपहर 3 बजे करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की सभा को बाड़ी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी सम्बोधित करेंगे। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को 26 मार्च दोपहर 2 बजे सागवाड़ा में केन्द्रीय मंत्री सी.आर.चौधरी सम्बोधित करेंगे। नागौर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को 27 मार्च दोपहर 1 बजे जायल में प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया सम्बोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement