बीकानेर। नगर निगम के वार्ड 30 के उप चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। केवल 30 मिनट ही परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें कांग्रेस के मनीष सोनी को 563 वोट मिले और बीजेपी के दाऊलाल को 1678 और 6 वोट नोटा के थे। इसी के साथ बीजेपी के दाऊलाल ने 1115 वोट के साथ जीत हासिल की। उपचुनावों में 2 हजार 247 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। इससे पहले इस वार्ड से पूर्व पार्षद अभय राज शर्मा रिकॉर्ड एक हजार वोटों से जीते थे और शर्मा इस बार भी वार्ड के चुनाव में सक्रिय रहे। नगर निगम के वार्ड 30 में हुए उप चुनाव में भाजपा की जीत पहले से ही सुनिश्चित मानी जा रही थी। इसके कई राजनीतिक मायने भी उभरकर सामने आए हैं। शहर भाजपा पूरे चुनाव प्रचार में एकजुट दिखाई दी। प्रचार में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, महापौर नारायण चौपड़ा, उपमहापौर अशोक आचार्य, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया, शहर महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, अनिल पाहूजा, विजय उपाध्याय, डॉ. मीना आसोपा, विजय आचार्य, देवीलाल पारीक, अरूण जैन, महैन्द्र बरडिया, जेपी व्यास, मोतीलाल हर्ष, सतीष पुरोहित, मनीष आचार्य, सलीम भाटी, विक्की गहलोत, पार्षद नरेश जोशी, रमेश भाटी , तातेन्द्र कौर सैनी, सुमन जैन, निर्मला खत्री एवं त्रिलोक सिंह उर्फ शाकाल से लेकर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे। हालांकि उप चुनाव के इस नतीजे से नगर निगम बोर्ड पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos