BJP to deploy Citizenship Assistant on CAA for awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएए पर जागरूक के लिए 'नागरिकता सहायक' तैनात करेगी भाजपा

khaskhabar.com: शनिवार, 28 दिसम्बर 2019 3:04 PM (IST)
सीएए पर जागरूक के लिए 'नागरिकता सहायक' तैनात करेगी भाजपा
लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्थिति को काबू में करने के लिए विशेष प्रकार का जनजागरण अभियान चला रही है। पार्टी अब इसके लिए जिला स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों में 'नागरिकता सहायक' तैनात करने जा रही है, जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी मदद भी करेंगे। प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि जिला स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों में नागरिकता सहायक तैनात किए जाएंगे। शुक्ला ने बताया कि केवल प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को ही नागरिकता सहायक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "अब यह कानून बन गया है। इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार एक तिथि घोषित करेगी। तभी हमारे संगठन की ओर से नागरिकता सहायक भी नियुक्त किए जाएंगे, जो विरोधियों के दुष्प्रचार को समाप्त करने के साथ शरणार्थियों की मदद करने में सहायक होंगे। यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में अपनाई जाएगी, जो लोगों को नागरिकता संबंधी जरूरी चीजों की जानकारी देने के साथ ही इससे जुड़ी उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान भी करेंगे।" उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले से ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जो नागरिकता संशोधन कानून के दायरे में आते हैं। ऐसे लोगों व परिवारों को चिन्हित करके उन्हें जरूरी कागजात उपलब्ध कराने में भी मदद की जाएगी। नागरिकता लेने के लिए पंजीकरण आवेदन पत्र भरवाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े कार्यकर्ता भी सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने वाले हैं। इस दौरान वे भाजपा के प्रकोष्ठों की मदद भी करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement