मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में केंद्र सरकार के आगे बढऩे पर जब स्वदेशी
जागरण मंच ने 10 से 20 अक्टूबर तक देशभर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी
तो भाजपा ने डेमेज कंट्रोल की कवायद शुरू की। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने
संघ में लंबा समय बिताकर आए संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और आर्थिक मामलों
के प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल को इस मामले में समन्वय बनाकर समाधान
तलाशने की जिम्मेदारी दी। इस सिलसिले में बीते सोमवार को विभिन्न उद्योग
संगठनों और स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों के साथ दोनों नेताओं ने बैठक
कर आरसीईपी पर उनकी राय जानी थी। अब पूरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज
दी गई है।