Advertisement
भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया की हुई कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक नई उर्जा के साथ साईबर योद्धाओं को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रवास कर पार्टी के कार्यकर्ताओं को खड़ा करना है, जिससे राजस्थान की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जा सके। सोशल मीडिया कार्यशाला में प्रदेशभर से पधारे कार्यकर्ताओं से आव्हान करना चाहूंगा कि आने वाले 200 दिनों का एक रोडमैप तैयार करें, जिससे कांग्रेस सरकार जिन वादों पर चुन कर सत्ता में आई थी एवं विशेषकर युवाओं व किसान के साथ की गई वादाखिलाफी का जबाब दिया जा सके।
सोशल मीडिया के युग में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा को सिर्फ देश ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व में ख्याति दिलवाई है, भाजपा सोशल मीडिया का कार्यकर्ता प्रदेश स्तर से जिले में मंडल और वार्ड स्तर तक सक्रिय रुप से कार्य कर रहा है और इसी परिणाम स्वरूप देश में चल रही सभी अच्छी बुरी हरकतें तुरंत ही दुनिया के सामने प्रस्तुत हो जाती है।
जोशी ने कहा राष्ट्रीय पदाधिकारी अमित मालवीय की उपस्थिति में आने वाले 200 दिनों का एक रोडमैप तैयार होना चाहिए, इसके द्वारा जनता को राजस्थान में नकारा निकम्मी कांग्रेस सरकार का असली चेहरा दिखाए जा सके, जिस कांग्रेस सरकार ने झूठे वादे किए और जिन वादों के आधार पर भोली भाली जनता को मूर्ख बना सत्ता में बैठे ऐसी वादाखिलाफी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में भाजपा सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
जोशी ने कहा कांग्रेस सरकार ने युवाओं से वादाखिलाफी, किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा साथ ही वर्तमान में महिला अत्याचार में प्रथम स्थान पर आगया है जहां प्रतिदिन बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है ऐसी तुष्टीकरण करने वाली कांग्रेस सरकार को आज हम सभी कार्यकर्ता उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं। भाजपा की केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा सोशल मीडिया को सक्रिय किया, कार्यशाला में अमित मालवीय की उपस्थिति में नई ऊर्जा के साथ राजस्थान में पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश से नकारा निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर केन्द्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के पहुंचाने का कार्य में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सीपी जोशी ने कहा देश में जो कार्य 60 वर्षों में नहीं हो पाया वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 वर्ष में करके दिखाया, राज्य के पूर्व के आंकड़े उठाकर देखें या कांग्रेस शासित प्रदेशों को देखा जाए तो लगता है कांग्रेस केवल घोषणा करती है इसका परिणाम उन्हें कांग्रेस को अगले ही चुनाव में जनता द्वारा दिया जाता है, उसी के विपरीत केंद्र में मोदी सरकार ने जो जनता से वादे किए उन्हें शत-प्रतिशत पूरा किया उसी का परिणाम आज भारत का नाम संपूर्ण विश्व में हीरे की तरह चमक रहा है इसके पीछे सभी योजनाओं के लाभ की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंची है।
राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि आज इस सोशल मीडिया के युग में हमें सोशल मीडिया को और मजबूत बनाने के लिए मंडल और जिला स्तर तक लगातार समय-समय पर सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन करना होगा। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है जिसको ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यशाला राजस्थान के मंडलों में होंना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


