Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का हमला: "हिमाचल बजट जनता के लिए शून्य"

डाॅ. बिन्दल नेे कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी प्रावधान इस बजट के अंदर नहीं किया गया है और न ही इस बात का कोई उत्तर दिया गया कि आपने 1200 स्कूलों को बंद कर दिया है, आपने लगभग 1600 संस्थान बंद कर दिए हैं। आप शिक्षा में गुणवत्ता की बात कर रहे हैं और संस्थान बंद करते चले जा रहे हैं, आप स्वास्थ्य में गुणवत्ता की बात कर रहे हैं और स्वास्थ्य संस्थान बंद करते जा रहे हैं और इस बजट के अंदर भी आपने जो कल्याणकारी योजना हिमकेयर योजना, आयुष्मान योजना उसके बारे में किसी भी प्रकार का कोई जिक्र नहीं किया। जो लाभ इससे जनता को मिल रहा था, उसके बारे में आप पूरी तरह खामोश हैं, और भी चिंताजनक बात यह है कि अनेक योजनाओं का नाम बदलकर आपने जनता को धोखा देने का प्रयास किया।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि आपने प्रदेश की 20 वर्ष से उपर की बहनो को 1500 रू0 देने की बात कहते समय उसमें पात्र शब्द का प्रयोग किया अर्थात आप यह राशि चुनिंदा बहनो को देने की बात कह रहे हैं। इसी प्रकार से आपने 100 रू0 लीटर दूध की बात की थी लेकिन तीसरा साल आ गया, दूध कहीं भी 100 रू0 लीटर नहीं बिका। कुल मिलाकर जो गारंटियां आपने दी थी, उन गारंटियों के नजदीक भी आप नहीं पहुंच सके। आउटसोर्स कर्मचारियों के बारे में आपने कोई चिंता नहीं की, जो छोटा कर्मचारी है, उसके प्रति भी आपने कोई चिंता नहीं की और एक लाख रोजगार जो सरकारी क्षेत्र के अंदर सरकारी नौकरी के रूप में पहली कैबिनेट में दिया जाना था और 5 लाख रोजगार दिए जाने थे, उसका दूर-दूर तक इस बजट के अंदर कोई जिक्र नहीं है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि ये बजट युवाओं को धोखा देने वाला बजट है, बेरोजगारों के साथ मजाक है, बहनों को ठगा गया है जिनको इन्होनें 1500 रू0 देने की गारंटी देकर वोट लिया था। किसानो के साथ अन्याय इस बजट के अंदर किया गया है और जो बिगड़ती कानून व्यवस्था जिस तरह दिन-दिहाड़े गोलीबारी हिमाचल प्रदेश में हुई है वो चिंताजनक है। उन्होनें कहा कि अब तो उत्तर प्रदेश, बिहार सभी जगह हालात सुधर चुके हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश देश में सुर्खियों में बना हुआ है और बजट के अंदर किसी भी प्रकार का उल्लेख इस दिशा के अंदर दिखाई नहीं देता।
यह बजट हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है, अन्याय है, शोषण है। केवल और केवल भाजपा को गाली देकर इस बजट की सारी योजनाओं को बताने का काम किया है। उन्होनें कहा कि टूरिज्म का पैसा केन्द्र का, पेयजल सिंचाई योजनाओं का पैसा केन्द्र का, स्वास्थ्य की योजनाओं का पैसा केन्द्र सरकार का, शिक्षा की योजनाओं का पैसा केन्द्र सरकार का, माल मालिको का मशहूरी कम्पनी की, उनके नामकरण अपने नाम पर करके उनको आगे बढ़ाने का प्रयास किया है, केवल इतना ही इस बजट के अंदर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


