BJP sideline by the statement of Sadhvi Pragya, says, the party always considered him a martyr-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साध्वी प्रज्ञा के बयान से ‌BJP ने खुद को किया अलग, हेमंत करकरे को बताया शहीद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 9:16 PM (IST)
साध्वी प्रज्ञा के बयान से ‌BJP ने खुद को किया अलग, हेमंत करकरे को बताया शहीद
नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा द्वारा मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद माना है। साध्वी प्रज्ञा का ये बयान उनका निजी बयान है जो वर्षों तक उन्हें हुई शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण दिया गया होगा। इससे पहले आईपीएस एसोसिएशन ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर नाराजगी जताई थी और चुनाव आयोग ने उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की बात कही थी।
बीजेपी ने शुक्रवार को बयान जारी करके साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से खुद को अलग कर लिया। पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। भाजपा ने उन्हें हमेशा शहीद माना है। जहां तक साध्वी प्रज्ञा के इस संदर्भ में दिए गए बयान का विषय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement