BJP-shivsena feud gets bitter,uddhav may tie-up with raj thakre-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा से चिढी शिवसेना हाथ मिलाएगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 9:48 PM (IST)
भाजपा से चिढी शिवसेना हाथ मिलाएगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में दरार बढती जा रही है। राज्य में निकाय चुनावों में शिवसेना के अकेले खडे होने के ऎलान के एक दिन बाद शुक्रवार को सर्कुलर के मुद्दे पर दोनों राजनीतिक दल आमने सामने आ गए। एक मंत्री ने कहा, हमारे इस्तीफे जेब में रखे हैं। बस, उद्धव ठाकरे के निर्देश का इंतजार है। इसबीच कयासों भरी चर्चा है कि शिवसेना की ओर से आगामी बीएमसी चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन न करने के ऐलान के बाद अब ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे बीएमसी समेत प्रदेश भर के निकाय चुनावों में अपने चचेरे भाई राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन कर सकते हैं। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से रिश्ते मधुर नहीं रहे हैं। दोनों दलों के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि मराठा राजनीति करने वाली पार्टियों के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि यह बातचीत किस स्तर तक पहुंची है। बता दें कि राज्य सरकार ने हाल ही में सभी सरकारी कार्यालयों से धार्मिक तस्वीरों को हटाने का निर्देश देते हुए एक सर्कुलर जारी किया था। शिवसेना इसे रद्द करने की मांग कर रही है। शिवसेना के मंत्रियों ने शुक्रवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की। मुलाकात के बाद शिवसेना के मंत्री रामदास कदम ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के अन्य सहयोगी मंत्री इस्तीफा अपनी जेब में लेकर घूम रहे हैं। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जब भी कहेंगे, वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने संसद के बजट सत्र से पहले सांसदों की जो सर्वदलीय बैठक बुलाई है, वे उसका भी बहिष्कार करेंगे।

[@ वाह रे नेता ! चुनाव आए तो जनता के पैर पड़ लिए ?]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement