पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी उपस्थित थे तथा उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 चरणों में होने वाली परिवर्तन रैली जो सहारनपुर, ललितपुर, सोनभद्र से होते हुए पूरे प्रदेश में निकलेगी और इसका समापन लखनऊ में 31 दिसम्बर को होगा। परिवर्तन रैली का नारा होगा अखिलेश यादव, सिंघासन खाली करो। कल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कानपुर में धम्म यात्रा में शामिल होने के बाद लखनऊ आएंगे। जहां वे पार्टी की चुनावी रणनीति तय करेंगे।