BJP released the third episode of Congress Files, surrounded by coal scam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने जारी किया 'कांग्रेस फाइल्स' का तीसरा एपिसोड, कोयला घोटाले को लेकर घेरा

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2023 11:16 AM (IST)
भाजपा ने जारी किया 'कांग्रेस फाइल्स' का तीसरा एपिसोड, कोयला घोटाले को लेकर घेरा
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जारी घमासान के बीच भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी किया। तीसरे एपिसोड में भाजपा ने कोयला घोटाले को लेकर यूपीए की पिछली मनमोहन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा ने कोयला घोटाले को लेकर वीडियो जारी कर लिखा, कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए 'हाथ' की कहानी..। भाजपा ने 'कांग्रेस मतलब करप्शन' के नाम से सीजन-1 के एपिसोड 3 के जारी वीडियो में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2012 में सामने आए कोयले घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि, कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी। तीन मिनट के इस वीडियो में कई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर भाजपा ने कोयला घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा है। वीडियो में मनमोहन सिंह को रिमोट से चलने वाला प्रधानमंत्री करार देते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उनकी कई तस्वीरों को भी इसमें शामिल किया है।
भाजपा ने इसी वीडियो में कांग्रेस फाइल्स के चौथे एपिसोड में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले का जिक्र करने का संकेत भी दिया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement