Advertisement
भाजपा ने कमीशन राशि को लेकर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया

भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा, "ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के जमीनी नेताओं से कमीशन के पैसे को वापस करने को कहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने केवल 25 फीसदी राशि ली है, जबकि बाकी 75 फीसदी पैसा बनर्जी, उनके परिवार के सदस्यों व कुछ वरिष्ठ नेताओं की जेब में गया है। हम चाहते हैं कि वह बाकी 75 फीसदी राशि लोगों को लौटाए।"
भाजपा नेतृत्व पहले ही कह चुका है कि वे इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
पूर्व आईपीएस अधिकारी से भाजपा नेता बनी भारती घोष ने ममता बनर्जी पर कमीशन की राशि की वापसी की मांग करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आदेश देने का आरोप लगाया।
घोष, कभी ममता बनर्जी की बहुत करीबी मानी जाती थीं।
उन्होंने कहा, "यह कुछ नहीं उनका नाटक है। एक तरफ वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कमीशन वापस करने या कट मनी लौटाने को कह रही हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने पुलिस को उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने अपने पैसे वापस मांगे हैं। बीते कुछ दिनों से गांवों के बहुत से लोगों को झूठे मामलों में जेल में डाला गया है।"
यह सब 18 जून को पार्टी पार्षदों की बैठक में शुरू हुआ, जब ममता बनर्जी ने सरकारी कल्याण योजनाओं को लागू करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पैसे लेने को लेकर फटकार लगाई और पदाधिकारियों को जिन लोगों से पैसा लिया है उन्हें वापस करने को कहा।
इसे लेकर कुछ दिनों में प्रदर्शन शुरू हो गया। इसे लेकर तृणमूल नेताओं, पार्षदों व पंचायत अधिकारियों के घरों का घेराव किया गया और उन पर कमीशन लेने का आरोप लगाया और उसे वापस करने की मांग की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


