Advertisement
दिल्ली : सीएम हाउस के बाहर तोड़फोड़, BJP कार्यकर्ताओं ने कैमरा तोड़ा

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। यहां सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता दिल्ली पुलिस के संरक्षण में हिंसा कर रहे हैं।
इससे पहले भाजपा नेताओं पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमले का आरोप लग चुका है। उपमुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी की में उनके घर पर तोड़फोड़ की गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
वहीं इससे पहले रविवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर धरना देने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के छह विधायकों समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। ये विधायक, नगर निगम में कथित घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर गृहमंत्री और उपराज्यपाल आवास के बाहर विधायक धरना देने जा रहे थे।
जिन विधायकों को हिरासत में लिया गया है, उनमें दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा, आतिशी, कुलदीप कुमार, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा आदि शामिल हैं।
इन विधायकों का कहना था कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा नेताओं को धरना प्रदर्शन की अनुमति दी गई है, उसी प्रकार इन्हें भी उपराज्यपाल और गृहमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाए। हालांकि पुलिस ने इन विधायकों को किसी भी प्रकार के प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में ले लिया। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


