बाटला हाउस इंकाउण्टर के बाद वह इस
जिले में आये थे। उन्होंने सोचा उनके ऊपर हमला करके वह उन्हेेें भगा देंगे। हम
भागे नहीं। हमने कहा पहले ठोकेंगे। श्री योगी ने कहा कि विकास के नाम पर यूपी में
बीजेपी की सरकार बनाये। ऐसा होने पर ही आतंकवाद से राजनीति का गठबन्धन करने
वालों को सबक मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही आतंकियों पर दायर
मुकदमे वापस ले लिये गये। वह तो हाईकोर्ट की मेहरबानी रही कि ऐसा नहीं होने दिया।
इस सरकार ने दंगे करवाये, वर्ग विशेष को प्रश्रय दिया। मां बहनों की इज्जत लूटी और कुछ नहीं
किया। ऐसे में भाजपा की सरकार बनाकर परिवर्तन की इस यात्रा के संवाहक बने।
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बमयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर