Advertisement
भाजपा सिर्फ जाति या धर्म के नाम पर राजनीति करती है : इमरान मसूद

बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार में युवा नौकरी के लिए परेशान हैं। लोगों की बात सरकार सुन नहीं रही है। एनडीए सरकार जो भी वादे करती है उसे पूरा नहीं करती है। चुनाव खत्म होने के बाद सारे वादे भुला दिए जाते हैं, जिससे बिहार का विकास नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब जान चुकी है, आने वाले समय में एनडीए को इसका जवाब मिल जाएगा। बिहार की जनता महागठबंधन के साथ खड़ी है। बिहार में अबकी बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "मुझे यह किसी भी तरह से गलत नहीं लगता। उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार है। आप उनके इस अधिकार को नहीं छीन सकते हैं। जो अब जीवित नहीं है उसका नाम लेकर राजनीति करना सही नहीं है।"
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि अभी चुनाव होने में काफी समय है। 2027 में चुनाव होने तक उस समय तैयारियों के बारे में बात की जाएगी। अभी मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


