BJP Mahila Morcha women entrance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के द्वार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 5:29 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के द्वार
जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अब घर घर जाकर राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल और सरकार की ओर से उठाए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी महिलाओं को देंगी। मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर 25 दिसम्बर, 2016 को होगा। इसके अन्तर्गत महिला मोर्चा सभी जिलों में ‘‘चूल्हे से चैपाल’’ तक जन चर्चा घर-घर जाकर घर की मुखिया महिलाओं से करेगा और उनकी समस्याओं को सुनेगा। राज्य सरकार की योजनाओं के लिए उनकी समस्याओं को संकलित कर यथास्थान उचित कार्यवाही के लिए प्रशासन सरकार व संगठन के समक्ष प्रस्तुत करने का कार्य भी महिला मोर्चा करेगा। जिससे आमजन से संगठन का सीधा संवाद स्थापित हो सके और उनको सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सकें। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement