Advertisement
भाजपा ने महाकुंभ को बनाया राजनीतिक इवेंट : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल ब्लंडर है। अब संगम में गंगा जी के जल को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें टकरा रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपनी-अपनी रिपोर्ट को लेकर लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार की एजेंसियों की लड़ाई को देखकर आम जनता ठगा महसूस कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ भाजपा सरकार की नाकामी है। इससे भी बढ़कर सरकार और मुख्यमंत्री ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा कर दी। सरकार भगदड़ की जानकारी छिपाती रही। भगदड़ के मृतकों और घायलों की सही जानकारी नहीं दी। लोग अपने परिजनों की जानकारी के लिए भटकते रहें। बड़ी संख्या में लोगों की महाकुंभ आने जाने के दौरान रास्ते में दुर्घटना से मौत हो गई। सरकार ने न तो मृतकों की कोई जानकारी दी और न तो उनके परिजनों की कोई आर्थिक मदद की। पूरी सरकार महाकुंभ भगदड़ मृतकों की संख्या, घायलों के इलाज पर झूठ बोलती रही।
अखिलेश ने कहा कि कपड़ा पहनने से कोई योगी नहीं होता है। व्यक्ति व्यवहार, भाषा और आचरण से योगी बनता है। महाकुंभ में अभी बड़ी संख्या में लोग स्नान नहीं कर पाए हैं। करोड़ों लोग अभी स्नान करने को बाकी है। सरकार को कुंभ की तारीख बढ़ानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुंभ का आयोजन ऐतिहासिक और पौराणिक है। कुंभ का आयोजन सदियों से हो रहा है। कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन भव्य कुंभ का आयोजन करते थे। वे पूरे कुंभ के समय प्रयागराज में रहकर साधु, संतों, धर्माचार्यों की सेवा करते थे। दान करते थे। अपना सब कुछ दान कर कुंभ के समापन के बाद वापस जाते थे।
अखिलेश ने कहा कि सरकार ने आज तक कोई विकास कार्य नहीं किया। इसमें में न योग्यता है और न क्षमता है। इस बार कुंभ में श्रद्धालुओं की जैसी दुर्दशा हुई, वैसी कभी नहीं हुई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


