bjp leader om mathur statement on bundelkhand state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुन्देलखण्ड राज्य को लेकर भाजपा नेता ओम माथुर का चौंकाने वाला बयान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 8:41 PM (IST)
बुन्देलखण्ड राज्य को लेकर भाजपा नेता ओम माथुर का चौंकाने वाला बयान
झांसी। जहां एक ओर बुन्देलखण्ड राज्य समर्थक केन्द्र और राज्य सरकार से मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर झांसी आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर बुन्देलखण्ड राज्य की मांग के सवाल से बचते हुए नजर आए। हालांकि इस दौरान उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। केंन्द्र सरकार के शुक्रवार को तीन साल पूरे हुए है। तीन साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि केन्द्र सरकार को तीन वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रम करायें जायें। यह कार्यक्रम 26 मई से 10 जून तक चलेगें। बुन्देलखण्ड राज्य की मांग को लेकर जब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से जानकारी ली गई तो वे सर्वे कराने की बात कहकर अपना बचाव करते हुऐ नजर आये। यहां तक उनकी मौजूदगी में पीएम मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती प्रर्दशनकारियों द्वारा जलाये गये पुतलों को लेकर भी कोई जवाब नहीं मिला।
हालांकि इस दौरान केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। आगे भी पीएम मोदी कई प्रकार की योजनाये लायेंगे जिससे जनता को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement