Advertisement
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाने की अपील की

उन्होंने कहा, "देश ने लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेला। कभी नक्सलवाद की जड़ें 200 से अधिक जिलों तक फैली थीं, लेकिन आज भारत नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता की ओर बढ़ चुका है। देश लंबे समय तक आतंकवाद से भी प्रभावित रहा, लेकिन पीएम मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया है। आज हमारी सीमाएं अधिक सुरक्षित हैं और देश की ओर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।"
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के विकास के लक्ष्य पर देश की जनता को पूरा विश्वास है। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेंगे। देश की प्रगतिशील यात्रा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए, आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।"
--आईएएनएस
ओपी/पीएम
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


