BJP leader murdered in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Bihar: माओवादियों ने की भाजपा नेता की हत्या, शव जंगल मिला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 1:59 PM (IST)
Bihar: माओवादियों ने की भाजपा नेता की हत्या, शव जंगल मिला
मुंगेर। बिहार के मुंगेर(Munger) जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सली फरार हो गए। पुलिस द्वारा शुक्रवार को जंगली क्षेत्र से शव बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतघरवा निवासी दिनेश कोड़ा (42) का शव शुक्रवार को इलाके के जंगली क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि शव के पास से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का पर्चा बरामद किया गया है। इसमें संगठन के नाम पर पैसा वसूल कर अपने पास रखना, पुलिस की मुखबिरी करना, संगठन के नाम पर जनता को धोखा देना और दबदबा पैदा करने के आरोप में हत्या करने की बात लिखी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement