BJP leader assault womens abortion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा नेता की मारपीट से महिला का गर्भपात

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 3:38 PM (IST)
भाजपा नेता की मारपीट से महिला का गर्भपात
फरीदाबाद। भाजपा के पदाधिकारियों की गुंडागर्दी के सामने आम नागरिक खौफ खाने लगे हैं। राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद हो चुके है। भाजपा पदाधिकारियों की गुंडागर्दी की लाइव वीडियो सामने आई है। जिसमें बड़खल भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बैसला और ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगड़ा एक घर में घुसकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच मारपीट पानी के टेंकर को लेकर हुई है। आरोप है कि झगड़े में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार की बहू को धक्का दिया गया जिससे उसके गर्भ में पल रहा ढ़ाई माह का बच्चा खराब हो गया और उसका गर्भपात करवाना पड़ा। पीड़ित परिवार के साथ हुई गुंडागर्दी के बाद भी पुलिस ने राजनीतिक दबाब के चलते पीड़ितों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। पीड़ितों की मांग है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए। इस मामले को लेकर पुलिस और आरोपियों का कोई भी बयान अभी सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement