BJP leader apologize for insensitive statements : Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संवेदनहीन बयानों के लिए माफी मांगें भाजपा नेता : पायलट

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 9:05 PM (IST)
संवेदनहीन बयानों के लिए माफी मांगें भाजपा नेता : पायलट
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार के मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के संबंध में दिए गए गैर-जिम्मेदाराना बयान की निंदा करते हुए कहा है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों द्वारा इस तरह बिना सोचे-समझे की गई बयानबाजी से जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। पायलट ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के प्रति निरंतर अपराध बढ़ते जा रहे हैं तथा भाजपा सरकार इनको रोकने में विफल रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा दिया गया बयान कि ‘सरकार घर-घर जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे सकती व ऐसा करने के लिए जादू की छड़ी की आवश्यकता है’, जनता की भावना को ठेस पहुंचाने वाला गैर जिम्मेदाराना बयान होने के साथ ही अपराधियों के हौसले बुलंद करने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों ने पुष्ट किया है कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में राजस्थान शर्मनाक रूप से देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार को बयानबाजी छोडक़र अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने से आज प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement