Advertisement
बीजेपी के आरोप और कांग्रेस का घोषणा पत्र - बीजेपी इन मुद्दों पर हमले करती रही और कांग्रेस ने दे दी गारंटी

बीजेपी पेपर लीक का मुद्दा तो उठा रही है, लेकिन रोजगार की बात कोई नहीं कर रहा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए पांच साल में दस लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का वादा किया है। इनमें से 4 लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती होगी। पंचायत स्तर पर भर्ती की योजना लाने का वादा किया है। इन कर्मचारियों को धीरे-धीरे सरकारी रिक्तियों के साथ विलय कर जमीनी स्तर पर रोजगार देंगे।
चिरंजीवी योजना में बीमा राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए वार्षिक करेंगे। संतान सुख से वंचित दंपतियों को राहत देने के लिए आईवीएफ पैकेज नि:शुल्क देने का वादा किया है। शिक्षा की गारंटी कानून लाकर RTE के तहत आठवीं क्लास के स्थान पर 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध करवाने का वादा किया है।
मनरेगा योजना का विस्तार करते हुए काम के दिनों की संख्या 150 करने, इंदिरा गांधी शहरी गारंटी योजना में काम के दिनों की संख्या 150 करने का वादा किया गया है। व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना लाकर 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा किया है। ऑटो-टैक्सी चालकों को गिग वर्कर्स कल्याण अधिनियम में शामिल के लिए कानून में संशोधन करेंगे।
ओपीएस को निरंतर जारी रखने के लिए कानून बनाने के संकल्प को दोहराया। चयनित वेतनमान(9-18-27) के बाद चौथे चयनित वेतनमान का प्रावधान करेंगे। मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


