Advertisement
हिमाचल में भाजपा मजबूत, हमीरपुर उपचुनाव में आशीष शर्मा की बड़ी जीत होगी: श्रीकांत शर्मा

हमीरपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। बैठक में उपचुनाव की तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और चुनावी अभियान को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार किया गया। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उपचुनाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें इस चुनाव में अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य का प्रदर्शन करना है, ताकि आशीष की जीत सुनिश्चित हो सके।
शर्मा ने सुक्खू सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल रही है और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता अब इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। हिमाचल की जनता सुक्खू सरकार की नीतियों और कार्यों से निराश है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ चुनावी अभियान में जुट जाएं और हर घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान संयम और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया और हर घर तक पार्टी के संदेश को पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस बैठक में रणधीर शर्मा, बिहारी लाल शर्मा त्रिलोक जमवाल, गोविंद ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, जीआर कटवाल, लोकेंद्र लकी, इंद्र दत्त लखनपाल, डॉ अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, नरेंद्र अत्री, देशराज शर्मा, आदर्श कांत सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


