Advertisement
मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा: कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि अक्टूबर के आंकड़े बताते हैं कि छोटी दुकानों में दिहाड़ी मजदूरों की संख्या में 1.03 करोड़ की कमी आई है। वेतनभोगी मजदूरों की संख्या भी 46 लाख कम हो गई। इसके साथ ही खेतिहर मजदूरों की संख्या में भी किसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों को रोजगार की गारंटी देने के लिए कांग्रेस ने साल 2005 में मनरेगा की शुरुआत की थी। इसके लागू होने के बाद से देश के करोड़ों परिवारों का जीवन यापन सुदृढ़ हुआ था। लेकिन, भाजपा की केंद्र सरकार को गरीब परिवारों का उत्थान मंजूर नहीं है। गरीब विरोधी यह सरकार मनरेगा को खत्म कर करोड़ों परिवारों का चूल्हा बंद करने पर उतारू है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की इस साजिश को स्वावलंबन के साथ मेहनत करने वाले परिवार समझ चुके हैं और आने वाले चुनाव में गरीब विरोधी केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


