Advertisement
भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में - अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा वालों ने गंगा माता को भी धोखा दे दिया। जब तक उसकी सहायक नदियों की सफाई नहीं होगी, तब तक गंगा साफ नहीं होगी।
उन्होंने कहा, "अभी तक जितनी भर्तियां हुईं, उन सभी के पेपर लीक हो गए। ऐसा किसी सरकार में नहीं हुआ। आने वाले समय में सपा सरकार में पुलिस भर्ती जिस तरीके से हमने कराई थी, उसी तरीके से कराई जाएगी। भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों की नौकरियां छीनी हैं। आज देश तथा प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों को पैदावार की लागत नहीं मिल पा रही है।"
अखिलेश ने सैफई महोत्सव के पंडाल में गाजीपुर से चलकर सैफई पहुंची सामाजिक न्याय एवं 'प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ' साइकिल यात्रा को आगे रवाना किया।
उन्होंने कहा, "चुनाव आ रहा है, जातिगणना की बात शुरू हो गई है। बेहतर यह होगा कि सभी को आधार से जोड़ दिया जाए और सभी जातियों की गिनती हो जाए। समाजवादी लोग विकास की बात करते हैं जबकि भाजपा के लोग कहते हैं कि जहां नाला दिख जाए वहीं आग लगाकर पकौड़े बनाना। हमने एक्सप्रेस-वे 22 महीने में बना दिया वे 19 महीने में ही बनाकर दिखा दें।"
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो़ रामगोपाल यादव ने कहा प्रदेश सरकार संविधान के हिसाब से नहीं चल रही है। इसे बर्खास्त कर देना चाहिए। लोकसभा के साथ यूपी में विधानसभा चुनाव होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी ने लोगों को बर्बाद कर दिया। नौकरियां खत्म हो गईं। भाजपा सत्ता में रहने के लिए सबकुछ करेगी। भाजपा के कुछ लोग केवल इसलिए घूम रहे हैं कि वे तोड़फोड़ करके नई पार्टियों का निर्माण करें। सपा सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दीं, ऐसी सरकार को हटाना ही एकमात्र विकल्प है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


