Advertisement
पीएम विश्वकर्मा के जरिए यूपी में जातीय जनगणना की धार कुंद करने में जुटी भाजपा

इसके अंतर्गत 18 पारंपरिक कार्यों से जुड़े कारीगरों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये प्रतिदिन भत्ता व टूल किट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। कारीगरों को इस योजना के तहत पांच प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर तीन लाख रुपये तक का कर्ज भी सरकार दिलाती है। भाजपा इस योजना के जरिये शिल्पकारों व कारीगरों के बड़े वर्ग से जुड़ने जा रही है।
भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से शिल्पकार एवं कारीगरों का सामाजिक जीवन स्तर उठाने का एक अभिनव प्रयास भी है। पार्टी बूथ स्तर पर अभियान चलाकर शिल्पकार एवं कारीगरों को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि विपक्ष के संयुक्त गठबंधन भी पिछड़ी जातियों को साधने में लगा है, लेकिन भाजपा सरकार योजनाओं के जरिये अपना वोट बैंक मजबूत बना रही है। इस काम से ज्यादातर पिछड़े वर्ग के लोग ही जुड़े होते हैं, इसलिए भाजपा इन्हें बड़ा वोट बैंक के रूप में देख रही है। इसलिए भाजपा अभियान चलाकर हुनरमंदों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


