मेरी बीजेपी, मेरा घर स्लोगन के साथ बीजेपी चुनावी रण में
khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:08 AM (IST)
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 में बस कुछ महीने ही बाकी हैं। जिसको
लेकर सभी राजनीतिक गलियारों में सियासी चहल-पहल मची हुई है। लोग अपनी-अपनी पार्टियों
की महत्ता का अपने तरीकों से जनता को बताने में लगे हुए हैं। इसी तरह इस बार के
यूपी विधानसभा चुनाव में चुनावी स्लोगन का भी बड़ा महत्व है। बीजेपी 2014 में हुए
लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही यूपी चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है।
जिसमें नारों और स्लोगन का अहम योगदान है। जैसे लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन आने
वाले हैं की कैंपेन ने लोगों को मोदी से जोड़ने में बहुत बड़ा रोल निभाया था ठीक
उसी तरह मेरी बीजेपी, मेरा घर कैंपेन को गांव-गांव में फैलाने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामलायह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना