Advertisement
हरियाणा में भाजपा ने 41 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए- मोहन लाल बडौली

बडौली ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी बूथ पर यह संख्या पूरी नहीं होती है, तो वहां चुनाव नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि हर बूथ पर पर्याप्त सदस्य हैं, जिससे संगठन को कोई बाधा नहीं होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि 1 जनवरी से भाजपा का विशेष अभियान शुरू होगा, जिसमें पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगा और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करेगा।
बडौली ने कहा कि भाजपा का फोकस अब मंडल और जिला स्तर के चुनावों पर है। इन चुनावों के माध्यम से पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हरियाणा में सेवा और विकास के अपने मिशन को आगे बढ़ाना है।
प्रेस वार्ता के अंत में बडौली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया। उनका कहना था कि भाजपा एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे और व्यापक जनसमर्थन के साथ हरियाणा में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करेगी। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


