Advertisement
हरियाणा को बाढ़ग्रस्त राज्य घोषित करे बीजेपी सरकार, केंद्र देवे विशेष पैकेज- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार पोर्टल का चक्कर छोड़कर तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाए और किसानों तक आर्थिक मदद पहुंचाए। क्योंकि पोर्टल का झमेला सिर्फ किसानों को मुआवजे से वंचित करने के लिए खड़ा किया जा रहा है। जबकि जब सरकार को पराली जलाने के केस दर्ज करने होते हैं तो व सेटेलाइट के आधार पर फैसला ले लेती है। तो क्या इस सरकार को खेतों में आई बाढ़ सेटेलाइड इमेज में नजर नहीं आती?
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि किसानों पर लगातार महंगाई, बढ़ती लागत और आपदा की मार पड़ रही है। इसलिए सरकार को तुरंत गन्ने का भाव बढ़ाकर कम से कम 500 रुपये क्विंटल कर देना चाहिए। छोटे उद्योगों के यमुनानगर से पलायन पर चिंता जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कारोबारियों से यहीं रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो हर मंच पर उनकी आवाज उठाएंगे और उद्योगों को अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी तमाम रियायतें और सुविधाएं दिए जाने की मांग करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरुण चौधरी, आफताब अहमद, कैलास सैनी, लहरी सिंह, उमेश बुबका, राजकुमार खुर्दबन, सतीश सांगवान अर्जुन सिंह, राजपाल बुखरी, रमन त्यागी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी चान्दवीर हुड्डा, सुरेश खुर्दबन, बलिंदर सिंह, जगबीर रूला खेड़ी, रोशन लाल, जाकिर हुसैन, सतपाल, राजकुमार त्यागी, कश्मीरा सिंह, कमल विनायक, अमनदीप सिंह, आस मोहम्मद, सरपंच समय सिंह चंदर, अरशद पोसवाल, लूज़र इनाम, जोगा सिंगला, नरिंदर भोला, आर्यन गुजर, सतपाल, ढग्गा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यमुना नगर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


