BJP government is looting the public by increasing electricity rates: Ashok Buwaniwala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर जनता को लूट रही भाजपा सरकार : अशोक बुवानीवाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जून 2025 11:49 AM (IST)
बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर जनता को लूट रही भाजपा सरकार : अशोक बुवानीवाला
भिवानी। बिजली की दरों में हुई चुपचाप बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग उठाते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस उद्योग सैल के चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि भाजपा ने एक ही झटके में बिजली को चार गुना तक महंगा कर दिया। यानी जिन आम परिवारों को 900 से 1000 रुपए तक बिल देना पड़ता था, उन्हें अब 4000 से 5000 रुपये बिल थमाया जा रहा है। आज प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस भरे इस मौसम में बिजली के कई-कई घंटे के कट और दूसरी तरफ महंगाई की मार ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। जब से भाजपा सत्ता में आई है, आम आदमी को इसी तरह दोहरी मार से पीसा जा रहा है। आज पूरे प्रदेश के हालात ये है कि बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं ना मिलने से आमजन में त्राहिमाम मचा हुआ है। बुवानीवाला ने कहा कि बिजली की दरें महंगी होने के चलते लोगों को भारी भरकम बिल मिलने लगे हैं। निगम ने 75 रुपए प्रति किलो वाट फिक्स चार्ज भी इसमें जोड़ दिया है। यानी 10 किलोवाट कनेक्शन पर अब हर महीने 750 रुपए अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। पहले दरें स्लैब वाइज थीं, यानी 50 यूनिट या इससे ज्यादा इस्तेमाल पर 2.50 रुपए से 6.30 रुपए प्रति यूनिट खर्च होता था। अब 5 किलो वाट से अधिक लोड होने पर 6.50 से 7.50 रुपये प्रति यूनिट वसूला जा रहा है। अलग से स्लैब वाइज बिजली के दामों में भी 20 से लेकर 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं, विभिन्न कैटेगरी के लिए बनाए गए स्लैब में भी बदलाव किया गया है। बिजली की बढ़ी हुई दरें पहली अप्रैल से चुपचाप लागू कर दी गयी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 4 नए पावर प्लांट और एक न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना की गई थी। जबकि भाजपा राज में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन का काम नहीं किया गया। बावजूद इसके यह सरकार 10 साल से लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी करती जा रही है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान आम उपभोक्ताओं के 1600 करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ किए गए थे। लेकिन भाजपा ऐसी कोई राहत देने की बजाए, रेट बढ़ोतरी के साथ अनाप-शनाप गैरजरूरी चार्ज जोडक़र लोगों की जेब काटने में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement