Advertisement
भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू (देखें घड़ी) : पायलट

मनेरगा के बजट में भारी कटौती उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकांश सरकारी उपक्रम घाटे में चल रहे है और विद्युत निगम में भ्रष्टाचार हावी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार से मिलने वाले मनरेगा के बजट में भारी कटौती हुई है जिसके कारण सौ दिन का रोजगार पाने वाले हाउसहोल्ड में 93 प्रतिशत की कमी आयी है। उन्होंने कहा कि आधारभूत सरंचना के निर्माण में सरकार पूरी तरह से विफल रही है जिसके कारण प्रदेश में दुर्घटनाओं में मौतों के मामलें बढ़े है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के नाम पर बड़े दावे किए जा रहे है लेकिन सच्चाई यह है कि इसके पेटे आवंटित बजट का आधा भी उपयोग में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के नाम पर जो केन्द्र खोले गए है उनके माध्यम से कोई रोजगार नहीं मिला बल्कि उन केन्द्रों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आयी है।
आए दिन ट्रांसफार्मर हादसे अब तक 40 की मौत
उन्होंने कहा कि सरकार ने सुराज संकल्प पत्र में दावा किया था कि प्रदेश को सौर ऊर्जा में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा और चार वर्ष पहले 25 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने की घोषणा की गई थी परन्तु 35,583 बीघा जमीन उद्योगपतियों को देने के बावजूद एक भी प्लान्ट का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। सरकारी अनदेखी व बिजली व्यवस्था का रखरखाव नहीं होने के कारण आयेदिन ट्रांसफार्मर हादसे हो रहे है जिसमें अब तक 40 बेकसूर लोग मारे गए और झूलते व टूटते तारों के करंट की चपेट में आने से 700 से भी अधिक लोग मारे जा चुके है। उन्होंने कहा कि गत् चार वर्षों में राज्य द्वारा व केन्द्र से राज्य को आवंटित उत्पादन क्षमता जीरो प्रतिशत रही है।
हर नागरिक पर 31 हजार रुपए का कर्ज
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



