Advertisement
पांच मंत्रियों के जरिए भाजपा की मध्य प्रदेश में बड़े वोट बैंक पर नजर

सिंधिया का नाता ग्वालियर चंबल से है तो चौहान भोपाल संभाग से आते हैं। इसी तरह डॉ वीरेंद्र कुमार बुंदेलखंड से हैं और सावित्री ठाकुर मालवा निमाड़ से आती हैं। दुर्गादास भी भोपाल संभाग से आते हैं।
इस मंत्रिमंडल में विंध्य और महाकौशल को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है।
राज्य में जातीय आधार पर आबादी पर गौर करें तो पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति का खासा प्रभाव है। इन वर्गों में गहरी पैठ बनाने की कोशिश नजर आ रही है।
कैबिनेट मंत्री बनाए गए चौहान का नाता पिछड़े वर्ग से है, वहीं डॉ वीरेंद्र कुमार अनुसूचित जाति से आते हैं। दुर्गादास और सावित्री ठाकुर का नाता अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से है। ये दोनों आदिवासी नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी पसंद हैं।
राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सभी स्थानों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है जब भाजपा ने इतनी बड़ी जीत राज्य में दर्ज की है। इससे पहले भाजपा को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 27 और वर्ष 2019 में 28 स्थानों पर जीत दर्ज करने में सफलता मिली थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


