BJP enhances army morale-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा बढ़ाती है सेना का मनोबल - डाॅ. अरूण चतुर्वेदी

khaskhabar.com: रविवार, 02 दिसम्बर 2018 7:33 PM (IST)
भाजपा बढ़ाती है सेना का मनोबल - डाॅ. अरूण चतुर्वेदी
जयपुर । जयपुर की सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने इंडियन मैरिज गार्डन में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबध है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सर्जीकल स्ट्राइक द्वारा जिस प्रकार आतंकवाद पर चोट की है, उसी आधार पर भाजपा के शासन काल में सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में अपराधियों व भू माफियाओं में भी कानून का भय व्याप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेना और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में विश्वास रखती है। वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी सेना का मनोबल गिराने के साथ-साथ आंतकवादियों और घुसपैठियों को आश्रय देती है। डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने सुबह वार्ड 24, शास्त्रीनगर शाॅपिग सेन्टर, सुभाष नगर शाॅपिग सेन्टर, श्याम मार्ग, सैन साहब की छतरी, वार्ड 25 स्थित स्वामी बस्ती, वार्ड 24 के आर.पी.ए. क्वाटर्स, वार्ड 22 की पार्क व्यू काॅलोनी, कान्ता काॅलोनी, दुर्गा विस्तार, कल्याण नगर, एन.बी.सी. स्टाॅफ काॅलोनी, वार्ड 30 के हरिनगर-5, रामनगर-एच, नन्दपुरी-सी, गोविन्दपुरी, कटारिया काॅलोनी, तथा आसपास के क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement